Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर करे काम : प्रभारी मंत्री
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल जनपद लखीमपुर खीरी पहुंचे, उनके जनपद आगमन पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। प्रभारी मंत्री ने अटल सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग प्रशासनिक बैठक की। सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रभारी मंत्री के गत भ्रमण के दौरान की गई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्राप्त दिशा निर्देशों के शत प्रतिशत अनुपालन की पुष्टि की। इस दौरान विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, शशांक वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
शीतलहर की तैयारियों पर विशेष फोकस, रैन बसेरों में व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के निर्देश
प्रभारी मंत्री ने शीतलहर के मद्देनजर की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों को बांटे जाने वाले कंबलों का टेंडर पूर्ण हो चुका है। नगर निकायों ने रैन बसेरों और अलाव स्थलों को चिह्नित कर लिया है। मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि रैन बसेरों में हर सुविधा मुस्तैद हो, ठंड बढ़ने से पहले इंतजाम दुरुस्त कर दिए जाएं।साथ ही उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में भी ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं मजबूती से करने का आदेश दिया।
सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर करे काम : प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। लाभार्थीपरक योजनाओं में केवाईसी व डीबीटी की प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैंकों से समन्वय बनाते हुए सभी लक्ष्यों की पूर्ति समय से हो। मुझे खुशी है कि जिले में मुख्यमंत्री जी और शासन की मंशानुरूप पात्रों को योजनाओं का लाभ देकर समृद्ध बनाया जा रहा। सभी अधिकारी इसे और अच्छे से क्रियान्वित कराए। सभी विभागीय अधिकारी टीम भावना से काम करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता, जमीनी विवादों का समयबद्ध निस्तारण
प्रभारी मंत्री ने सीएम युवा उद्यमी योजना की समीक्षा की और सभी विभाग समेकित रूप से प्रयास करते हुए युवाओं को इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़कर उनके जीवन समृद्ध बनाएं। कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई अवश्य करें। वरासत, मेड़बंदी, जमीनी विवाद के मामलो का समयबद्ध निस्तारण कराए। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। मंत्री ने निर्देश दिए कि प्राप्त सुझाव पर अमल करते हुए कृत कार्रवाई से संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाए।