Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पारदर्शी खरीद व्यवस्था : 25 हजार में से सात हजार बचाए, लाभार्थियों को मिला अतिरिक्त सामग्री का तोहफा
खीरी में गूंजी सद्भाव की शहनाई, एक ही मंडप पर शादी और कुबूल हुआ निकाह
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को मोहम्मदी और गोला में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के 206 जोड़ों ने एक-दूसरे के जीवन भर के लिए हाथ थाम लिया। मोहम्मदी, पसगवां और मोहम्मदी नगरक्षेत्र, बरबर नगरक्षेत्र के 108 जोड़ों के लिए विवाह कार्यक्रम साहबगंज, रेहरिया स्थित फुलकारी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। वहीं गोला, बिजुआ, गोला नगर क्षेत्र और भीरा नगरक्षेत्र के 98 जोड़ों के लिए ग्राम बसलीपुर ग्रन्ट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्टस स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों कार्यक्रमों में क्रमशः बिजुआ और गोला 49-49 और मोहम्मदी में 49 और पसगवां 48, शहरी क्षेत्र बरबर 03, शहरी क्षेत्र मोहम्मदी 08 जोड़े शामिल हुए।
फुलकारी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख महेंद्र बाजपेई, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, बीडीओ अश्विनी सिंह, मोहित कौशिक के साथ सभी वर-वधुओं को उपहार-शगुन किट और आशीर्वाद प्रदान किया। विधायक ने जोड़ों के पास पहुंचकर उनका परिचय पूछा गया और नए दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं। नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र के साथ शासन की ओर से दी जाने वाली जरूरी सामग्री भी प्रदान की गई। वही बसलीपुर ग्रन्ट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमन गिरी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास तेजस्वी मिश्र बीडीओ कुंभी और बांकेगंज की मौजूदगी में सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
सामूहिक विवाह में जिला प्रशासन की अनोखी पहल, वधुओं का मेकअप और मेंहदी की व्यवस्था रही आकर्षण का केंद्र
जिला प्रशासन की अभिनव पहल ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक नई मिसाल पेश की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर विवाह मंडप में प्रवेश से पहले ही मेकअप आर्टिस्टों की टीम ने सभी वधुओं का सिंगार कर उन्हें पूर्ण रूप से तैयार किया। वहीं, मेंहदी लगाने की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से ही कराई गई, जिससे कार्यक्रम में शामिल होने वाली वधुओं और परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पारदर्शी खरीद व्यवस्था : 25 हजार में से सात हजार बचाए, लाभार्थियों को मिला अतिरिक्त सामग्री का तोहफा
शासन की ओर से प्रति जोड़े के लिए निर्धारित ₹25,000 में से सीडीओ अभिषेक कुमार ने पारदर्शी खरीद प्रक्रिया अपनाते हुए अनुमन्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री को लगभग ₹18,000 में ही रूप से क्रय किया। शेष ₹7,000 की बची धनराशि का सदुपयोग करते हुए डीएम और सीडीओ की पहल पर विवाह सामग्री से इतर वर–वधु के लिए दो फोल्डिंग बेड तथा प्रदान किए गए बर्तनों को सुरक्षित रखने के लिए बर्तन स्टैंड भी उपलब्ध कराए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर-वधु को मिला यह सामान
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत इस वर्ष भी वर-वधु को शादी के मौके पर जरूरी घरेलू और व्यक्तिगत सामान प्रदान किया गया। इस बार प्रदान की जाने वाली सामग्री में शामिल हैं : साड़ी ब्लाउज सहित 05 नग, पेटीकोट 05 नग, चुनरी 01 नग, पैन्ट व शर्ट का कपड़ा 01-01 नग, फेंटा/गमछा 01 नग। सुनहरे पल को और यादगार बनाने के लिए वर-वधु को चांदी की पायल और बिछिया 01 जोड़ी-01 जोड़ी, डिनर सेट (स्टेनलेस स्टील) 01 नग, कुकर (यूनाईटेड) 01 नग, कढ़ाही एल्यूमीनियम 01 नग भी प्रदान किया गया। घर सजाने और उपयोगी सामान में ट्राली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी (अजंता), सीलिंग फैन (खेतान), कूलकेज (मिल्टन), आयरन प्रेस (काम्पटन) शामिल हैं। बेडरूम और आराम के लिए डबल बेड चादर पिलो कवर, सिंगल बेड के लिए कम्बल 02 नग, गद्दा/मैट्रेस 02 नग, तकिया 02 नग, सिन्होरा 01 नग उपलब्ध कराया। सौंदर्य और श्रृंगार के लिए लाल कांच की चूड़ियाँ 02 दर्जन और कंगन 04 नग दिए जा रहे हैं।