70वीं वाहिनी एसएसबी, लखीमपुर खीरी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2025–26 के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय प्रशिक्षण एवं वितरण कार्यक्रमों का सफल आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: को मुकेश कुमार गौतम, कार्यवाहक कमांडेंट 70वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी के मार्गदर्शन में 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2025–26 के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रमों का संचालन हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान, सम्पूर्णा नगर, लखीमपुर खीरी द्वारा तथा संयोजन 70वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा सुनिश्चित किया गया।कार्यक्रमों की शुरुआत ए समवाय, रामपुरवा में आयोजित ब्यूटिशियन प्रशिक्षण के शुभारंभ से हई, जिसमें 20 महिला प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सौंदर्य सेवाओं से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान किए, जिससे आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्हें प्रोत्साहन मिला।इसके पश्चात एफ समवाय, रामपुरवा–RH में खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 50 युवाओं को खेल सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता एवं अनुशासन को बढ़ावा देना रहा, जिसे ग्रामीण समुदाय द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।70वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी की ‘बी’ समवाय, निशानगाड़ा में आयोजित मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों एवं व्यावहारिक बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए युवाओं को भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार किया जायेगा।इसी क्रम में डी समवाय, बरसोला के सूरत नगर में इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण का शुभांरभ किया गया, जिसमें 20 युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण में विद्युत उपकरणों की मरम्मत, घरेलू वायरिंग, सुरक्षा मानकों तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर उपयोगी जानकारी प्रदान की जायेगी,जिससे प्रतिभागियों को कौशल उन्नयन का उत्तम अवसर प्राप्त होगा।आयोजित सभी प्रशिक्षण एवं वितरण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, सुव्यवस्थित और सहभागितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अरूण मेवाड़ा, उप कमांडेंट ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की उपयोगिता, एसएसबी की जनसेवा प्रतिबद्धता तथा समुदाय के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता में इन पहलों के योगदान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन में 70वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारियों एवं कार्मिकों का योगदान उल्लेखनीय रहा। इस दौरान हरि सिंह, सहायक कमांडेंट सहित 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी के अन्य बल कर्मी, स्थानीय नागरिक, ग्रामीण प्रतिनिधि एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण, संवाद और सहयोग की जो सशक्त श्रृंखला विकसित हुई, उससे स्थानीय नागरिकों में स्पष्ट रूप से उत्साह, भरोसा और सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी। ग्रामीणों एवं युवाओं ने इन पहलों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए 70वीं वाहिनी एसएसबी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन इस तथ्य को पुनः पुष्ट करता है कि 70वीं वाहिनी एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास, कौशल संवर्धन एवं जनकल्याण हेतु निरंतर प्रयत्नशील है और आगे भी इसी प्रकार की लोकहितकारी गतिविधियों को निरंतरता प्रदान करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *