Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) जिला पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, बाल-मैत्रिक शौचालय निर्माण, हॉट-कुक्ड फूड व्यवस्था, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा अति-कुपोषित/कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं सुधार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन्फैंट वेइंग मशीन, इन्फेंटोमीटर एवं अन्य पोषण उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। इसके लिए पंचायत निधि से खरीद सुनिश्चित कराने को कहा तथा इसके लिए ग्राम प्रधानों को विशेष अपील पत्र उनके द्वारा भेजा जाएगा। उन्होंने वीएचएसएनडी सत्रों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और सभी क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए, ताकि पोषण संबंधी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त सीडीपीओ व ऑनलाइन रूप से समस्त खंड विकास अधिकारी जुड़े रहे।