एस०आई०आर० कार्य में लापरवाही पर 10 अधिकारियों को नोटिस, 8 बी०एल०ओ० का वेतन रोका

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) विधानसभा क्षेत्र 291 में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कुल 10 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि 8 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का वेतन रोक दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एसआईआर कार्य में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है। सुपरवाइजर हेमंत द्विवेदी, संतोष पांडेय, कुलदीप यादव, सुरेश तिवारी, राकेश पांडेय, गरिमा श्रीवास्तव और अभिनव यादव सहित सात अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पल्लवी सचान (वीडीओ हरैया), सियाराम वर्मा (खंड शिक्षा अधिकारी हरैया-सतघरवा) और स्वामीनाथ (खंड शिक्षा अधिकारी तुलसीपुर) से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिन आठ बीएलओ का वेतन रोका गया है, उनमें उर्मिला शुक्ला, अनीता, अनुपम मिश्रा, राधित राम वर्मा, शहाबुद्दीन, मनीष कुमार सिंह, सरिता देवी और प्रतिभा सिंह के नाम शामिल हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि चुनावी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *