मिशन शक्ति के तहत रेकहट गांव में ढेबरुआ पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक

SIDHARTHNAGAR NEWS: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रेकहट गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ढेबरुआ कोतवाली प्रभारी नरायन लाल श्रीवास्तव ने की। इस दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नए कानूनों के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम में पुलिस ने बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि—की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से बचाव एवं जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मनाए जा रहे यातायात माह को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियमों, नए कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098, 102, 181 और 101 के उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, आरक्षी पंचम यादव, महिला आरक्षी श्रद्धा त्रिपाठी , मीरा रानी सहित ढेबरुआ कोतवाली पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *