Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी आवास पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत अपने-अपने बूथों पर सर्वोत्तम कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। गणना प्रपत्रों का घर-घर वितरण, उनका समयबद्ध संग्रह एवं पूर्ण डिजिटाइजेशन कार्य बेहतर ढंग से पूरा करने पर बीएलओ सुग्रीम यादव (शिक्षा मित्र), अरुण कुमार (रोजगार सेवक) एवं संध्या साहनी को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव तथा नायब तहसीलदार महबूब अंसारी ने सम्मानित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और शाल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2025 के दौरान पारदर्शिता, दक्षता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, गणना प्रपत्र मतदाताओं से समय से प्राप्त कर उन्हें शीघ्रता से डिजिटाइज करने का आह्वान किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।