Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: चर्चित समाजसेविका व ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष राशि साहू राजन ने अपने जन्मदिन को एक अनोखे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास दिन को सामाजिक सेवा और धार्मिक कार्यों को समर्पित करते हुए समाज के लिए एक मिसाल कायम की। इस अवसर पर उन्होंने सुंदरकांड, कन्या पूजन एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया। राशि साहू ने अपने परिवार के साथ सर्वप्रथम ओरछा में जाकर रामराजा सरकार के दर्शन कर दिन की शुरुआत कर अपने माता पिता से आश्रिबाद लिया । इसके बाद उन्होंने हनुमान जी की वानर सेना (बंदरों) को चना खिलाया और गौशाला में गायों को केला व गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। उनकी यह पहल बेजुबान जानवरों के प्रति उनके प्रेम और जिम्मेदारी को दर्शाती है।जन्मदिन के अवसर पर समाजसेविका राशि साहू ने एक स्थानीय विवाह वाटिका में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया उसके उपरांत कन्याओ का पूजन कर पाठ्य सामग्री व गर्म कपडे वितरित किये.
राशि साहू ने कहा, “लोग अपने जन्मदिन पर रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ उत्सव मनाते हैं, लेकिन मैंने बेजुबान जानवरों, असहाय लोगों और साधु-संतों की सेवा को प्राथमिकता दी। यह मेरे लिए सबसे सुखद अनुभव है। राशि साहू इससे पहले भी अपने सामाजिक कार्यों के लिए जिले में चर्चित रहे हैं। इस अवसर पर राशि साहू ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन को सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा,”जरूरतमंदों और बेजुबान जानवरों की सेवा से जो सुकून मिलता है, वह किसी अन्य उत्सव से कहीं अधिक मूल्यवान है. इस आयोजन में राशि साहू के परिवार के साथ-साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी शामिल हुए। इस दौरान एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी, बृजलाल खाबरी, एड.अभिषेक कनौजिया, कुसुम साहू, डॉ.आदित्य साहू, राजेश साहू आदि लोग मौजूद रहे. एंकर अभिषेक सिंह ने मंच का किया व आभार ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष राशि साहू ने व्यक्त किया