Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सामाजिक कार्यों में कलाम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की भूमिका महत्वपूर्ण- डॉ मुहम्मद नईम
JHANSI NEWS: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य के विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्रीय कार्य भ्रमण के अंतर्गत ताज कंपाउंड स्थित कलाम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की गई । विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक शेख अरशद ने बताया कि वर्तमान समय तकनीकी और सूचना क्रान्ति का है । कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से समाज कार्य के विद्यार्थी तकनीकी से लैस हों और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें । उन्होंने बताया कि संस्था विगत दस वर्षों से भारत सरकार द्वारा सहायतित कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम संचालित कर रही है, जिससे लगभग पाँच सौ विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं । इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा कार्यक्रम, नेत्र परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, मतदान जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिक शिक्षा कार्यक्रम आदि भी संस्था समय समय पर आयोजित करती है । क्षेत्रीय कार्य समन्वयक डॉ मुहम्मद नईम ने कहा कि कलाम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी हमेशा से समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। सामाजिक कार्यों में सोसाइटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । इस प्रकार की संस्थाएं समाज कार्य के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षक की भूमिका भी निभाती हैं । हमें अपने खाली समय में सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए । क्षेत्रीय कार्य सुपरवाईजर श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी द्वारा संस्था प्रमुख व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर अरमान शेख, रोहन कुमार, हनुमंत, प्रहलाद सिंह, अभिषेक सिंह, मोहित सिंह, आर्यन यादव, अभय यादव, आस्था सिंह, साधना, शिवम्, सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे.