Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: करारी में महाबल सिंह और रामबाबू सिंह गुर्जर की पुण्य स्मृति में भव्य एवं रोमांचक विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की शान और गरिमा हजारों दर्शकों की उपस्थिति से और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम का संचालन मेहरबान मास्टर द्वारा किया गया। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में पार्षद गोकुल दुबे, संजय राजपूत, संजय राय बबीना, वी. पी. सिंह गुर्जर, राव राजा गुर्जर, नीतू गुर्जर, गंधर्व सिंह गुर्जर, कैलाश पार्षद, कामेश पार्षद (लहार), दारा सिंह पहलवान तथा चंद्र प्रकाश राव (बबीना) शामिल रहे। दंगल में हुए प्रमुख मुकाबलों में जतिन झांसी ने ढिकोली के मंगल को मात दी, वहीं राजवीर करारी ने अलीगढ़ के सामी पर शानदार जीत दर्ज की। सोनू हरियाणा और शाक्यनूर मेरठ के बीच हुई भिड़ंत ज़बरदस्त संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। इसी तरह कौशल पहलवान ग्वालियर और हमीद पहलवान पंजाब का मुकाबला भी समता पर छूटा, जबकि बल्लू पहलवान भिण्ड और हरदीप पहलवान हरियाणा की बड़ी टक्कर भी बराबरी पर रही। इन्हीं के साथ दिनभर में कई अन्य दर्जनों दमदार कुश्तियाँ भी हुईं, जिनमें पहलवानों ने जोरदार ताकत, दांवपेच और कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने दंगल आयोजकों व पहलवानों की सराहना करते हुए कहा पहलवानी हमारी भारतीय संस्कृति की शान है। यह अनुशासन, ताकत, धैर्य और उच्च चरित्र का प्रतीक है। ऐसे दंगल समाज में युवाओं को सही दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की “करारी व आसपास के क्षेत्रों में शीघ्र ही निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर तथा अन्य मेडिकल परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें लोगों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा।” उनकी इस घोषणा का उपस्थित जनता ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। दंगल में हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और उन्होंने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में बाल जी पहलवान ने आभार व्यक्त किया