Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे आगरा-कानपुर पर कौशल्या वाटिका के सामने की घटना शुक्रवार शाम साढ़े छः बजे एक क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल दी।वाहन चालक राहगीर जस की तस रुक गए। कार में सवार 2 लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट अथवा गैस रिसाव की संभावना जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार कार स्वामी चमन कुमार सोनी पुत्र प्रताप राय सोनी निवासी पीली कोठी रोड सिविल लाइन रीवा (मध्यप्रदेश), कार से दिल्ली से अपने घर रीवा जा रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे उन्हें कार का इंजन अधिक गर्म महसूस हुआ,इसी दौरान कार में धुआं उठना शुरू हो गया और कुछ ही क्षणों में आग भड़क उठी। कार सवारों ने तुरंत वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।