Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा “Mission Shakti Phase–5.0” के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं, बालिकाओं व स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, डीपफेक वीडियो, सोशल मीडिया स्कैम, OTP/QR कोड ठगी जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के खतरे से सचेत किया। साथ ही, अपनी निजी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करने, संदिग्ध लिंक, फेक ऐप व फर्जी बैंक कॉल से सावधान रहने की सलाह दी गई। टीम ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध के मामले में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई जाए, जिससे समय रहते पीड़ित की सहायता हो सके। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं ने मिशन शक्ति टीम के प्रयासों की सराहना की और अपने दैनिक जीवन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता को अपनाने का संकल्प लिया।