ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से की बेरहमी से हत्या

6 घंटे के भीतर ही इकदिल पुलिस ने मुठभेड़ किया गिरफ्तार    प्रेम प्रसंग के शक में मां की आंखों के सामने मासूम को मौत के घाट उतारा, गांव में दहशत
ETAWA NEWS: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां भरथना तहसील के इकदिल थाना क्षेत्र स्थित मुरैथा गांव में ताऊ के बेटे ने अपनी ही चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। 16 वर्षीय छात्रा पल्वी पर प्रेम प्रसंग का महज शक होने पर युवक ने घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम किशोरी की मां के सामने घटा, जो असहाय होकर चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन वह बेटी को बचा न सकी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कक्षा 10 की छात्रा पल्वी मंगलवार शाम अपने कमरे में आलू काट रही थी। तभी अचानक घर का ही चचेरा भाई बिना कुछ बोले कमरे में घुस आया। पल्वी की मां ने कुछ समझ पातीं, इससे पहले आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अगले ही पल कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पल्वी कोई प्रतिक्रिया दे पाती या बचाव कर पाती, उससे पहले तेज धारदार वार ने उसे लहूलुहान कर दिया। लगातार कई वारों से आरोपी ने मासूम की मौके पर ही जान ले ली। खून से लथपथ बेटी को देखकर मां चीखती-रोती बाहर भागी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मकान और कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। वहीं फोरेंसिक टीम ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर सैंपल इकट्ठा किए।
किशोरी के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। परिजनों ने आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
इकदिल पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द पकड़कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जहां घर के भीतर ही रिश्तों की आड़ में एक मासूम की जान ले ली गई। समाज में अविश्वास और संदेह के नाम पर बढ़ते अपराधों पर भी यह घटना गंभीर सवाल खड़े कर रही है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीमों का गठन किया  पुलिस टीम ने 6 घंटे की कड़ी घेराबंदी के बाद अभियुक्त को मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया अभियुक्त रिलू उर्फ़ पोलार्ड के पास से एक तमंचा दो कारतूस जिन्दा एवं हत्या मे प्रयोग की गयी कुल्हाड़ी बरामद की गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *