रंजीत सिंह राठौर बने समाजवादी राठौर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प  ETAWA NEWS: जनपद इटावा के युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह राठौर को समाजवादी राठौर महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से न सिर्फ राठौर समाज में उत्साह है, बल्कि समाजवादी विचारधारा को युवाओं में मजबूती प्रदान करने की नई उम्मीद भी जागी है। समाज में सक्रिय भूमिका निभाने और समाजवादी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के चलते संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि रंजीत सिंह राठौर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और सामाजिक न्याय, समानता एवं सर्वसमाज के उत्थान की दिशा में नई पहल करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों में
संतोष राठौड़, रामवीर सिंह राठौड़, मिलन सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, रामप्रकाश राजावत सहित संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों व युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रंजीत सिंह ने अपनी जिम्मेदारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *