Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला महासचिव-जी कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मीरजापुर मनीष सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। बैठक में आगामी विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 के सफल आयोजन के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम की तैयारियों, जन-जागरूकता अभियानों, मानवाधिकार संरक्षण, तथा संगठन विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि मानवाधिकार दिवस पर न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से मनीष सिंह एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ओ.पी. सिंह जिला महासचिव, स्मृति गुप्ता एडवोकेट जिला प्रवक्ता, जूही श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट, सुरेश जायसवाल कल्याण सचिव, वेंकटेश कुमार राय एडवोकेट ब्लॉक मझवा अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक प्रमुख सदरूद्दीन, पूजा वर्मा चुनार महिला अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई और सभी सदस्यों ने विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 को ऐतिहासिक, जनहितकारी और प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया।