Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) विगत दिनों कस्बे में एक दुकान में हुई चोरी का सी. सी टीवी फूटेज सामने आया है, जिसमे आरोपी चढ्ढी में दिखाई पड़ रहा है। और मफलर से अपना चेहरा ढक रखा है। उसके हाथ में रक्षा बंधा हुआ है और हाथ में स्टील का चुल्ला भी पहन रखा है। हालांकि दुकानदार राजेंद्र अग्रहरि प्रतिदिन विक्रय का पैसा घर उठा ले जाते थे इसलिए आरोपी दो चार सौ के सिक्के व कुछ पैकेट बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट आदि पर ही हाथ साफ कर पाया। यद्यपि प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है । शीघ्र गिरफ्तारी व माल बरामदगी कर ली जाएगी। पड़री क्षेत्र में मानवता का परिचय देते हुए झारखंड निवासी एक मन्दबुद्धि युवक की पहचान कराई जो तुषार कान्त महतो निवासी गोपालपुर घाटशिला (झारखंड) निकला और उसके परिजनों को सौंप अति सराहनीय कार्य किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह व साइबर उपनिरीक्षक राम नगीना यादव की क्षेत्र में मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है। अपराधियों के प्रति सख्त रवैया रखने वाले प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का मानना है कि बबूल के कांटे समाज को चुभने न पाए, इसकी लिए बबूल को कांटना-छांटना आवश्यक है। बबूल की झाड़ियों को उगने ही न देना। इसके लिए समाज की भरपूर सहयोग की अपेक्षा है।