मंडल युवा सम्मेलन में युवाओं को विधायक ने दिया स्वदेशी का मंत्र

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को राजगढ़ स्थित किसान इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी में मंडल युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक पटेल ने अपने संबोधन मे कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे देश के नागरिकों का यह दायित्व है कि स्वदेशी का संकल्प लें और हर वह चीज स्वदेशी है जिसमें किसी भारतीय का पसीना और मेहनत शामिल है। उन्होंने देशवासियों से वोकल फार लोकल का मंत्र अपना कर मेक इन इंडिया के उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए, स्वदेशी के मंत्र को अपनाकर भारत को आर्थिक रूप से मजबूत एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होगा। और कहां की आज सभी लोग संकल्प ले कि हम सभी स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रवासी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सोनभद्र धर्मजीत तिवारी, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजदीप सिंह, खेलकूद के प्रवक्ता राजवन सिंह पटेल, गुलाब मौर्य और सुजीत केसरी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत केसरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *