कार्यक्रम आनन्दम के तहत बही आनन्द की धारा

SONBHADRA NEWS: बेसिक शिक्षा परिषद बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने हेतु नित नये प्रयोग करता रहता है। बच्चों को पढ़ाई का बोझ न हो, बच्चे सँट्रेस फ्री रहें, स्कूल में आनन्द महसूस करें।आनन्दम कार्यक्रम इसीलिए बेसिक शिक्षा परिषद के कम्पोजिट विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित किया गया है। घोरावल विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी ने इस कार्यक्रम का प्रारम्भ किया, कार्यक्रम का प्रारम्भ मां वीणावादिनी के पूजा अर्चन से हुआ। समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया शासन ने हर महीने में विशेष शनिवार को नो बैगडे घोषित किया है।,जिसके तहत उस शनिवार को कार्यक्रम आनन्दम चलाया जायेगा। उक्त के क्रम में इस शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी में योगा की बहार बही और और बच्चों ने आनन्द लिया। योग प्रशिक्षक के रूप में एआरपी मयंक दुबे ने बच्चों को सिलसिलेवार योग से ध्यान की तरफ पहुंचाये। बच्चों से बातचीत में सभी बच्चों ने इस कार्यक्रम को सराहा और सरकार के इस पहल की सराहना की।शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम को उपयोगी बताया। उक्त कार्यक्रम में श्वेता, रेखा, प्रीती, अंकित, सुलेखा, रूपा, सरगम सहित सैकडों बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कंचन, प्रतिमा, मुन्नी देवी, फरजाना, सुनीता आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *