Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जिले के पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर शनिवार को लीलापुर थाने पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शिकायतों पर सुनवाई करते हुए मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होने समाधान दिवस के बाद अपराध रजिस्टर, मालखाना, आगन्तुक पंजीकरण, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसी टीएनएस से सम्बन्धित अभिलेखों एवं उसके रखरखाव का निरीक्षण किया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को पारदर्शिता से जनता की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के कड़े निर्देश दिये। थाना समाधान दिवस में कुल बारह शिकायतें आयी। जिनमे निस्तारण शून्य रहा। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय ने वांछित सूचनाएं उपलब्ध करायीं। वहीं कोतवाली लालगंज में कुल आयी छः समस्याएं में से एक का मौके पर निस्तारण कराया गया। यहां प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने सुनवाई की। वहीं सांगीपुर में आयी कुल सत्रह शिकायतो मे दो का निस्तारण हुआ। वही उदयपुर में एक शिकायत आयी। जिसके निस्तारण के लिए टीम भेजी गयी।