सूचना का अधिकार व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में उपयोगी-राज्य सूचना आयुक्त

PRATAPGARH NEWS: राज्य सूचना आयुक्त ने शनिवार को यहां सूचना अधिकार 2005 को लेकर अधिवक्ताओ तथा प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद किया। वही राज्य सूचाना आयुक्त के यहां अझारा लालगंज पहुंचने पर अधिवक्ताओं तथा सामाजिक संगठनो से जुडे लोगों ने स्वागत भी किया। राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने कहा कि सूचना का अधिकार व्यवस्था को पारदर्शिता बनाने में सर्वाधिक उपयोगी साबित हुआ है। उन्होने कहा कि प्रशासनिक इकाई में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सूचना के अधिकार को मजबूत आयाम दिया जा रहा है। उन्होने लोगों से कहा कि इन कानून के तहत यदि निर्धारित समय के भीतर उन्हें सूचना नही प्राप्त होती तो वह राज्य सूचना आयोग को शिकायत कर सकते हैं। कार्यक्रम में दीपेन्द्र तिवारी व पप्पू तिवारी ने राज्य सूचना आयुक्त का माल्यार्पण व शॉल तथा भगवान श्रीराम का चित्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। वहीं राज्य सूचना आयुक्त ने रानीगंज में भी अधिवक्ताओं, प्रबुद्ध वर्गो व मीडियाकर्मियों के साथ बैठक की। इस मौके पर प्रदीप मिश्र, अजय मिश्र, अशोक तिवारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेष मिश्र, सिद्धार्थ ओझा, सौरभ तिवारी, अरविंद पाण्डेय, पंकज द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, चैतन्य मिश्र, रवि शुक्ल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *