संसद में शीतकालीन सत्र में पारित हो अधिवक्ता सुरक्षा कानून,करेंगे संसद भवन के सामने प्रदर्शन

रायबरेली कलेक्ट्रेट कचहरी में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर वकीलों ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन
RAEBARELI NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर शनिवार को यहां आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में लखनऊ से चलकर अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा रायबरेली पहंुची। एसोसिएसन के प्रांतीय सचिव आशुतोष ओझा व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र पाण्डेय क्रांतिकारी के साथ बडी संख्या में अधिवक्तााओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर कलेक्टेªट कचहरी में अधिनियम के समर्थन में नारेबाजी करते हुए साथी अधिवक्ताओं को जागरूकता प्रदान की। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में केन्द्र विधि एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा यदि अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर कानून नही लाया गया तो एसोसिएसन के द्वारा संसद सत्र के दौरान संसद भवन के सामने अनवरत विरोध प्रदर्शन जारी दिखेगा। उन्होने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा करना सरकार का संविधान में वर्णित सबसे बड़ा मौलिक कर्तव्य है। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के जरिये देश में अन्याय के खिलाफ न्याय के संघर्ष को मजबूती मिलेगी। अधिवक्ताओं ने विधेयक के समर्थन में यात्रा के दौरान जमकर नारेबाजी भी की। वहीं कलेक्टेªट में अधिवक्ता सुरक्षा तथा बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन व कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायबरेली कलेक्टेªट बार एसोसिएसन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता महासुख चौधरी ने किया। इस मौके पर राजेश यादव, मो0 अरफाज, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, आराधना, सोनिका सोनी, अभिषेक त्रिपाठी, कमलेश मौर्या, लाल बहादुर यादव, पूनम मौर्या, बृजेश बहादुर सिंह, विश्वपाल सिंह, धनेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव, रत्नेश तिवारी, रामदास चौधरी, सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *