Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राजा भइया के निर्देश पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारीयों द्वारा बूथ स्तर पर जाकर लोगों किया जा रहा जागरूक करने का सराहनीय कार्य
PRATAPGARH NEWS: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के निर्देश पर सभी पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर जुट गए हैं और लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। राजा भइया ने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए आयोजित एसआईआर प्रक्रिया में भाग लें और लोगों को जागरूक करें। राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रमुख पति राम यश सरोज, पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू, प्रमुख पति रामचंद्र सरोज, पूर्व प्रमुख बीएन सिंह, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पति शिवकुमार तिवारी भगवन, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर बहादुर पटेल, सहित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के बूथ स्तर के पदाधिकारी आम जन मानस को जागरूक करने का कार्य शुरू कर दिया है। राज भवन बेती में जनसुनवाई स्थगित है। राजा भइया की अपील है कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें और सहयोग करें बता दे की सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत प्रत्येक वोटर को एसआईआर फॉर्म भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करना अनिवार्य है।एसआईआर फॉर्म में जन्मतिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, पिता या अभिभावक का नाम और उनके ईपीआईसी संख्या भरनी होती है। बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित और जमा कर रहे हैं।ऑनलाइन भी एसआईआर फॉर्म भरा जा सकता है। इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध है। मोबाइल नंबर स्पष्ट और साफ लिखें, जन्मतिथि सही भरें, क्योंकि गलत जानकारी से आवेदन प्रभावित हो सकता है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे आम जनमानस को समस्याओं का सामना न करना पड़े।