Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भूपियामऊ चौकी पुलिस का कहना है कि “पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
PRATAPGARH NEWS: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भुपियामऊ चौकी अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ वीरेंद्र कुमार वर्मा शव रविवार की रात सोने के बाद शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी गुड़िया वर्मा के बीच कल देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के कुछ घंटों बाद वीरेंद्र का शव मिला। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये कैसे हुआ या किसी अन्य ने इस घटना को अंजाम दिया। इसी कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलते ही भूपियामऊ चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।परिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वीरेंद्र के तीन बच्चे हैंजिसमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपने परिवार में दो भाई और दो बहन थे। उनमें से एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। बहनों की शादी काफी पहले हो चुकी है, और वर्तमान में परिवार में पुरुष सदस्यों में अकेले वीरेंद्र ही बचे थे।स्थानीय लोगों के अनुसार, वीरेंद्र बीते कुछ समय से कानपुर में रहकर काम करते थे, और कुछ दिनों के लिए घर पर आए हुए थे, तभी यह दुखद घटना घटित हो गई।
पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जाँच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, आत्महत्या और किसी साजिश की आशंका—सभी कोणों को शामिल किया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त है।