Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नीरज पटेल ने दिया वैज्ञानिक सोच अपनाने और अंधविश्वास छोड़ने का संदेश
FATEHPUR NEWS: कबीर एकता महासभा के बैनर तले शनिवार को खागा नगर के नवीन मंडी स्थल के निकट अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कमलेश कुमार कोरी ने की। समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने वीरांगना झलकारी बाई के साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नीरज पटेल (संपादक – नेशनल जनमत) शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में बढ़ते ढोंग, पाखंड और अंधविश्वास पर चिंता जताते हुए कहा कि हम सभी को वैज्ञानिक सोच, तर्क और वास्तविकता को अपनाना चाहिए। झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं ने साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सबसे बड़ा रोग – क्या कहेंगे लोग और जय बदलाव – तय बदलाव का नारा देते हुए देश महान विभूतियों को अमर न कहकर जिंदाबाद का नारा देने की बात कही, जिसका उपस्थित लोगों ने समर्थन किया। वहीं पूरे कार्यक्रम का संदेश यह रहा कि झलकारी बाई का जीवन संघर्ष, साहस और समर्पण की मिसाल है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, जयराम वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने झलकारी बाई के योगदान को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणादायक अध्याय बताया और समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता बढ़ाने की अपील की। वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बासुदेव पासी, कवि शिवशरण बंधु, रामशंकर सविता और डॉ. अमित पाल मौजूद रहे। वक्ताओं ने झलकारी बाई के जीवन, संघर्ष और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को संविधान सभा की शपथ भी दिलाई गई। इस समारोह में मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें कक्षा दसवीं के नयंशी वर्मा (93%), स्वेता देवी (85%), प्रेमकुमार (82%), अनूप वर्मा (80%) तथा 12वीं की अर्पिता (81%) शामिल रहीं। अतिथियों ने छात्रों को आगे बढ़ने और वीरांगना झलकारी बाई के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन इंजी. सिद्धार्थ गौतम, सोनू वर्मा, सुरेंद्र कोरी (प्रधान), चंद्रभान कोरी (प्रधान), अनंत गौतम, राजकुमार कोरी व अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। समारोह में दुर्गा प्रसाद कोरी, रामप्रसाद कोरी, रामबहादुर कोरी, सियाम्बर लाल कोरी, रमेश चंद्र कोरी, सतेंद्र कोरी, रामप्रीत, ननबुद्ध, आशा, निराशा, आरती, फूलमती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।