Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: समाजसेवी संस्था एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) द्वारा हुसैनगंज में प्रतिभा निखार प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा हुसैनगंज स्थित मदर टेरेसा पब्लिक इंटर कॉलेज में संपन्न हुई, जिसमें कक्षा 6, 7 और 8 के लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक विकास और भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा में कुल 25 प्रश्न शामिल थे, जिन्हें बच्चों ने उत्साह और एकाग्रता के साथ हल किया। संस्था का कहना है कि प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों को प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में मदद करता है। आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे, ताकि बच्चों को बेहतर दिशा और अवसर मिल सके। परीक्षा को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार, शिक्षक अमित कुमार, उमेश कुमार सहित संस्था के राष्ट्रीय मैनेजमेंट मीडिया डायरेक्टर जसवन्त विश्वकर्मा, फतेहपुर जिले से शिवप्रकाश गुप्ता, योगेश कुमार, रजनीश, मोनी देवी का विशेष योगदान रहा। संस्था ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कर विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा।