बाल बैंक खाता घर बच्चों को बचत करने की देगा सीख, पढ़ाई में काम आयेंगे पैसे

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में शनिवार को बच्चों को पैसों की बचत कर अहम चीजें खरीदने की प्रेरणा को लेकर बैंकिंग प्रणाली की जानकारी देते हुए विद्यालय में बाल बैंक खाता घर का शुभारंभ किया गया। शिक्षक विकास कुमार ने बताया कि बच्चों को बैंकिंग प्रणाली की जानकारी और बचत करने का बहुत ही सरल माध्यम बाल बैंक खाता घर होगा। इसके लिए स्कूल में अध्ययरत सभी बच्चों को बाल बैंक खाता घर से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और इसी के माध्यम से  बच्चों को जमा फार्म, निकासी फॉर्म, बाल बैंक मैनेजर व बाल बैंक कैशियर की जानकारी प्रदान की गई। इसके लिए कक्षा आठ के छात्र राज कश्यप को बाल बैंक मैनेजर व कक्षा छह की छात्रा ईशा चौधरी को बैंक कैशियर की जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय में बाल बैंक खाता घर का शुभारंभ होने पर पहले दिन 24 बच्चों ने अपने अपने खाता खुलवाएं। जिसमें शिवानी देवी ने दस रुपए,  नितिन कुमार ने पांच रुपए, राजपाल ने 75 रुपए, जानवी देवी ने 25 रुपए, छवि कुशवाहा ने 20 रुपए सहित शांति देवी, अर्चना देवी रैना देवी आदि ने बाल बैंक खाता घर में खाता खुलवाया। शिक्षक ने बताया कि बाल बैंक खाता घर खोलने का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई को लेकर किया गया है जिसमें जो बच्चों अपने अभिभावकों  या रिश्तेदारों से किसी शुभ अवसर पर  खर्च के लिए मिलने वाले पैसों में से बचत करते हुए अपने खातों में पैसे जमा करेंगे और जब उन्हें अपने लिए कापी, पेंसिल, रबर आदि पढ़ाई में प्रयोग होने वाले समानों की आवश्यकता होगी तो वह अपने बाल बैंक खाता घर से पैसों को निकालकर उपयोग कर सकेंगे। जिससे उन्हें कोई समस्या न हो क्योंकि कभी कभी बच्चों को इसकी आवश्यकता होती है और उनके अभिभावकों के पास उस समय पैसों का अभाव रहता है और बच्चे के समाने समस्या हो जाती है। शिक्षक ने एक अहम जानकारी यह भी बताई कि जिन छात्रों के खाते बाल बैंक खाता घर में रहेंगे। उनके खाते में शिक्षक हर माह के अंत में 10 रुपए ब्याज के रूप में जमा करेंगे। इसका भार शिक्षक के द्वारा स्वयं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *