Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस न दो लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर जांच पड़ताल में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के बेल्हा चमंधा निवासी परमेश पटेल पुत्र कंचन लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की शाम छः बजे के करीब वह टीटीहिरीयापुर गांव में एक फर्नीचर की दुकान के पास मोबाइल में बात कर रहा था , परमेश का आरोप है कि इस दौरान नशे की धुत में आए दो लोग उसे गाली गलौच करने लगे , जिसका विरोध करने पर ईंट से सिर पर हमला कर जख्मी कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुनि कश्यप व धीरू के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।