जिला पंचायत सदस्य की पहल पर जल निगम कर्मियों ने अधूरे निर्माण कार्य का लिया स्थलीय जायजा, तैयार की सर्वे रिपोर्ट

अधूरे पड़े कार्य जल्द पूरे न कराए गए और जल्द शुरू न हुई जलापूर्ति तो करेंगे धरना प्रदर्शन:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार 21 नवम्बर को अधिशाषी अभियंता जल निगम जैपाल सिंह भेंट कर सिराथू ब्लॉक के करीब दर्जन भर गांवो में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन जल निगम टंकियों के अधूरे निर्माण कार्य  एवं बिछाई गई पाइप लाइन के अधूरे कार्य के चलते ठप्प जलापूर्ति की समस्या के समाधान हेतु मांग उठाई थी। जिसपर शनिवार को विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर जल निगम कर्मी सूरज पटेल ने जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी एवं ग्रामीणों के साथ प्रभावित उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द आदि गांवो का स्थलीय जायजा लिया और अधूरे निर्माण कार्य, अधूरी बिछी पाईप लाईन आदि की सर्वे रिपोर्ट तैयार की। साथ ही कहा कि जल्द ही अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि पिछले करीब दो सालों से अधिक समय से गांवो में जल निगम टंकियों एवं पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल जीवन मिशन अंतर्गत कराया जा रहा है लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नही हो सका जिससे ग्रामीणों को जलापूर्ति नही हो पा रही है और लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। आगे कहा कि मेरे द्वारा इस मामले को कई बार जिला पंचायत की सदन में उठाया गया था एवं जिला प्रशासन कौशांबी समेत विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आगे कहा कि शुक्रवार 21 नवंबर को मेरे द्वारा पुन: जल निगम के अधिशाषी अभियंता जैपाल सिंह से मुलाकात कर जल निगम टंकियों के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की गई थी जिसपर आज जल निगम कर्मी कई प्रभावित गांवो के अधूरे निर्माण कार्यों का सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अजय सोनी ने कहा जल्द ही अधूरे पड़े निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू नही कराई गई तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा।।इस अवसर राम शिरोमण पाल संतोष सिंह पटेल, डॉ अरविंद मौर्य, अर्जुन प्रजापति , जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *