Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: लेखपाल संघ सिराथू की अध्यक्ष साधना सिंह को नेतृत्व में लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार को सैनी कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ सिराथू की अध्यक्ष साधना सिंह व मंत्री शिव शंकर पाल ने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर मांगें पूरी करने की अपील की है। लेखपाल संघ का कहना है कि पिछले छह वर्षों से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। शासन और परिषद स्तर पर भी इन पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ। इससे पहले 13 अक्टूबर 2025 और 05 अप्रैल 2024 को भी मांग पत्र प्रस्तुत किए गए थे, लेकिन बार-बार निवेदन के बावजूद सकारात्मक परिणाम नहीं मिले। इन परिस्थितियों पर विचार करने के लिए 20 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की सर्वोच्च समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। आंदोलन के तहत, 22 नवंबर को थाना समाधान दिवस के अवसर पर सभी लेखपालों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी। यह विरोध प्रदर्शन 13 दिसंबर और 27 दिसंबर को भी थाना समाधान दिवस पर जारी रहेगा।इसके अतिरिक्त, 08 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों को सौंपा जाएगा। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष साधना सिंह , महजबी जमीर उस्मानी , रियाज अहमद सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे ।