कांग्रेस का आरोप: SIR सत्यापन में वोट काटने की ‘साजिश’ बीएलओ पर लापरवाही का आरोप: प्रशांत तिवारी

ETAWA NEWS: प्रदेश भर में चल रही SIR (वोटर सत्यापन) प्रक्रिया पर कांग्रेस ने बड़ा सवाल उठाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने आरोप लगाया कि इटावा सहित यूपी के कई जिलों में सत्यापन के नाम पर गंभीर गड़बड़ियां हो रही हैं। उनका कहना है कि कई बीएलओ घर-घर जाने के बजाय लोगों को बेवजह बुला रहे हैं, और जो बीएलओ पहुंच भी रहे हैं वे रिसीविंग देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे लोगों में भ्रम और आक्रोश बढ़ रहा है। तिवारी ने दावा किया कि सत्यापन की प्रक्रिया में एक विशेष जाति और धर्म को लक्ष्य बनाकर मतदाता सूची से वोट काटे जा रहे हैं, जिसे वे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बता रहे हैं। इसी संबंध में वे मौके पर पहुंचे और बीएलओ दिव्या गुप्ता से सीधे सवाल किए। उन्होंने कहा कि “जवाबों और कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि सरकार वोट कम करने की दिशा में दखल दे रही है।”
कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा
> “कभी नोटबंदी की लाइन, कभी पैन-आधार लिंक की लाइन, कभी शून्य बैलेंस खाता, कभी राशन के लिए लाइन और अब SIR प्रक्रिया में जनता को फिर लाइन में खड़ा किया जा रहा है। सरकार जनता को असुविधा और भय के जरिए गुलाम बनाना चाहती है।”
उन्होंने बताया कि इस मामले में इटावा के जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजा गया है, जिसमें मांग की गई है कि हर बीएलओ घर-घर जाकर ही सत्यापन करे, और सभी को रिसीविंग देना अनिवार्य किया जाए, ताकि किसी व्यक्ति का वोट बिना उचित कारण काटा न जाए और आम जनता को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *