स्व.मुलायम सिंह यादव ने देश के विकास में दिया अहम योगदान: हसमुद्दीन अंसारी

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई
KUSHINAGAR NEWS: पूर्व केंद्रीयमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती नपाप कुशीनगर के सिसवा – महंथ चौराहे पर मनाई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। शनिवार को आयोजित जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष यदुवंशी ने कहा कि समाजवाद के पुरोधा स्व. मुलायम सिंह यादव किसान, मजदूर और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। प्रदेश कार्य समिति सदस्य और पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फाजिलनगर हसमुद्दीन अंसारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव ने देश के विकास में अहम योगदान दिया।प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी 2027 में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। इसलिए मतदाता सर्वेक्षण फॉर्म जमा करने में आप सभी सहयोग करें ताकि किसी पात्र का नाम न कटे। इससे पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री यादव और प्रदेश समिति सदस्य श्री अंसारी का माल्यार्पण कर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एड उदयभान यादव, वरिष्ठ नेता केदारनाथ यादव, सचिव राम गुलाब यादव, प्रधानाचार्य संजय यादव, मुक्तिनाथ पाण्डेय आदि ने किया। इस अवसर पर पप्पू अली, विनय, राजेश सिंह, रमेश सिंह, जयराम सिंह, प्रिंस, वशिष्ट यादव, राम प्रवेश शर्मा, अवधेश प्रसाद, रामप्रीत सिंह, विवेक, शाकिर अली, राजीव प्रसाद भारती, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *