नहरों के सिल्ट सफाई कार्य का विधायक ने किया उद्घाटन

बढ़वारी माइनर में रवि फसल की सिंचाई के लिए फीता काटकर कराया शुभारंभ
PRAYAGRAJ NEWS रवि फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की किल्लत से परेशान न होना पड़े इसके लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक नहरों के सिल्ट सफाई कार्य का कोरांव विधायक राजमणि कोल ने शनिवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ किया। विधायक राजमणि कोल ने कहा कि सिल्ट सफाई के साथ-साथ जिन स्थानों पर नहरे जर्जर हैं, अथवा टूटने के लायक है उनको भी दुरुस्त कर दिया जाए। ताकि रवि फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े विधायक राजमणि कोल ने प्रत्येक नहरों में सिल्ट सफाई कार्य कराए जाने का निर्देश नहर विभाग के अधिकारियों को दिया। सिल्ट सफाई कार्य के शुभारंभ के दौरान बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के सहायक अभियंता अरविंद कुमार राय, अवर अभियंता बी एल सिंह, अवर अभियंता गौरव कुमार, अवर अभियंता आलोक कुमार, मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी, संजय सिंह पटेल समेत भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *