मुख्यमंत्री ने माघ मेला 2026 को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु तैयारियों की समीक्षा

माघ मेले के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियांे को युद्धस्तर पर करते हुए 15 दिसम्बर तक पूर्ण करानेे के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी चैराहों की साफ-सफाई, खराब सड़कों एवं फुटपाथ की मरम्मत तथा गड्ढ़ों को तत्काल ठीक कराये जाने के दिए निर्देश हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज-2 के शेष कार्यों को अतिशीघ्र कराये पूर्ण
PRAYAGRAJ NEWS: मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने माघ मेला 2026 को सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु कराये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा शनिवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की। बैठक में मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से माघ मेला की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार ने बैठक में माघ मेला के दौरान की जाने वाली सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मेले के आयोजन से जुड़े सभी सम्बंधित विभागों को 15 दिसम्बर, 2025 तक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने एवं कार्यों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सभी चैराहों की साफ-सफाई, खराब हुई सड़कों एवं फुटपाथ की मरम्मत एवं गड्ढ़ो को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेला क्षेत्र एवं शहर में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने आर0एम0 रोडवेज से माघ मेले में बसों के संचालन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली,
मुख्यमंत्री ने रेलवे के अधिकारियों को मुख्य स्नान पर्वों पर आने वाली सम्भावित भीड़ का आंकलन करते हुए स्पेशल टेªनो की पहले से व्यवस्था रखने तथा मेला एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर पर लापरवाही न बरती जाये एवं सभी कार्यों को समय से पूर्ण किया जाये।  मुख्यमंत्री ने लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज-2 के शेष कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराने एवं किले की दीवारों की साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिए है। श्रद्धालुओं को अक्षयवट एवं सरस्वतीकूप के दर्शन करनेे में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो, इसके दृष्टिगत सेना के अधिकारियों एवं मेला प्रशासन को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। पुलिस विभाग के अधिकारियों को आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सभी संबंधित विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनपद एवं मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से पूर्णतः कवर करने, उन कैमरों को आईसीसीसी से इंटीग्रेट करने, ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों को और प्रभावी बनाने तथा तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करने के भी निर्देश दिए गए। इसके पूर्व मुख्यमंत्री संगम नोज पहुंचकर माघ मेला-2026 को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां त्रिवेणी की पूजा-अर्चना एवं आरती की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर वहां पर पूरे विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा की। मुख्यमंत्री, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी के आवास के निकट हनुमान के मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री कान्हाश्याम होटल पहुंचकर न्यायमूर्ति एम0सी0 त्रिपाठी की पुत्री के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *