Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सह क्षेत्रीय प्रमुख, बालिका शिक्षा निधि द्विवेदी ने कुटुंब ज्वाला देवी गंगापुरी इंटर कॉलेज गंगापुरी में हुआ द्वितीय सप्तशक्ति संगम का आयोजन
PRAYAGRAJ NEWS: शिक्षा, संस्कार, परिवार और सामाजिक दायित्व को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगापुरी रसूलाबाद में श्द्वितीय सप्तशक्ति संगमश् का आज आयोजन किया गया। विद्या भारती से सम्बद्ध विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम मात्र एक सामान्य सभा नहीं, बल्कि 350 माताओं और बहनों के लिए श्बौद्धिक एवं वैचारिक पर्यायश् साबित हुआ। क्षेत्रीय शिशु वाटिका, सह-संयोजिका श्रीमती हीरा सिंह ने प्रस्ताविकी रखते हुए कहा कि किसी भी देश, समाज या समुदाय का भविष्य उसके वर्तमान बच्चों पर निर्भर करता है। आज के शिशु कल के नागरिक, नेता, वैज्ञानिक और निर्माता होंगे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष गांधी इन्टर कालेज की प्रवक्ता श्रीमती सीतेश्वरी तिवारी ने अभिभावकों और बच्चों को भारतीय मूल्यों को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। आज की शिक्षा को किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर श्संस्कारश् और श्सामाजिक दायित्वश् की भावना का संचार करना होगा। सह क्षेत्रीय प्रमुख, बालिका शिक्षा निधि द्विवेदी ने कुटुंब प्रबोधन और भारतीय संस्कृति के विषय पर गहन चर्चा की। कवयित्री प्रतिमा पाण्डेय ने महिलाओं की सशक्त भूमिका और पर्यावरण संरक्षण जैसे अत्यंत समसामयिक विषयों पर ध्यान केंद्रित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने कार्यक्रम की शुभकामना देते हुए सप्त शक्ति संगम की उपादेयता को बताया। कार्यक्रम की संयोजिका बेबिका राय ने उपस्थित अतिथियों, माताओं एवं समाजसेवी महिलाओं का आभार ज्ञापित किया।