Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी सिकरारा के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। डिजिटाइजेशन में आ रही तकनीकी व कार्यगत परेशानियों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या का समाधान बिना देरी के किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा किकृ
“जिन बूथों पर कल कार्य संतोषजनक नहीं था, वहाँ आज प्रगति दिखनी ही चाहिए। बूथवार समीक्षा प्रतिदिन अनिवार्य रूप से की जाए।” उन्होंने यह भी आदेश दिया कि हर बूथ पर नियमित व सक्रिय रूप से कार्य किया जाए, जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की गति तेज हो सके। जिलाधिकारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि गणना प्रपत्रों के वितरण और फीडिंग में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएँ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं बीएलओ को फोन कर गणना प्रपत्र के वितरण और संग्रहण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, विभागीय कर्मचारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।