Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति आदि से संबंधित समीक्षा व बूथों का स्थलीय निरीक्षण सतत किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के क्रम में बूथ जोरई ,लखनो, बैदाखास, गिरियां, बिगहीं, औसानपुर सहित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया, साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्र एकत्रीकरण व डिजिटाइजेशन कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर) के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलिता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में गणना प्रपत्रों का वितरण बीएलओ द्वारा किया जाए, यह कार्य बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे। गणना प्रपत्र भरवाने के बाद उसे अपने पास प्राप्त कर बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया की जनपद में कुल 1256 बीएलओ है तथा जनपद के तीनों विधानसभाओं में कुल 1233324 मतदाता है। उन्होंने बताया कि अब तक शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं और अब तक बीएलओ एप पर कुल 173228 गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड किया जा चुके हैं, इसकी नियमित समीक्षा जनपद स्तर पर की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित एस आई आर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए।