समाधान दिवस पर SP जौनपुर की जनसुनवाई, थाना लाइन बाजार का किया निरीक्षण

फरियादियों की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौश्तुंभ ने शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर थाना लाइन बाजार पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामले के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के लिए थाना प्रभारी लाइन बाजार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद एसपी ने थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों एवं दस्तावेज़ों का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बनी रहे। एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जाँच की। उन्होंने मेस, बैरक तथा परिसर की साफ़-सफ़ाई का निरीक्षण कर उच्च मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए। मालखाने में रखे सामान तथा शस्त्रागार में हथियारों की देखरेख व सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को कहा। एसपी डॉ. कौश्तुंभ ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी जाए तथा उसका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता व अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर भी विशेष बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *