Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं
LAKHIMPUR KHERI NEWS: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नेता जी की जयंती पर पलिया विधानसभा कार्यालय में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महमूद हुसैन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दो मिनट के मौन के साथ हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पहुँचते रहे और नेता जी को नमन करते रहे।समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रेहान खान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि नेता जी की राजनीति की शक्ति जनता का भरोसा और संगठन की मजबूती थी। रेहान खान ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि समाजवादी विचारधारा को घर–घर तक पहुँचाएँ और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करें।विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रत्याशी कक्कू ने कहा कि नेता जी ने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सम्मान दिया और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नेता जी के सरल और संघर्षपूर्ण जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम में पलिया विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर, ब्लॉक महासचिव राजा खान, सईद अहमद, संजीव मिश्रा, शरीफ, चंदन चौकी, विधानसभा उपाध्यक्ष रिज़वान खान, महमूद गाज़ी, कलीम, मोनू, अज़हर खा, लक्ष्मी गौतम, नाजिम अली, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्य करता गाना उपस्थित रहे। जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए आयोजकों ने आधा दर्जन दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें वितरित कीं। ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों और उनके परिवारों ने प्रदेश सचिव रेहान खान को तहेदिल से धन्यवाद दिया। इस पर रेहान खान ने कहा इसमें शुक्रिया की कोई बात नहीं है, यह समाजवादियों का कर्त्तव्य है। मुलायम सिंह जी ने हमें जनता की सेवा का जो मार्ग दिखाया है, उसी पर हम सदैव कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।