तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती; आरोपी तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार
LAKHIMPUR KHERI NEWS: मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव मे तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। मितौली सीएचसी में इलाज करवा रहे पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। परिवार में शादी समारोह चल रहा था। परिवार के लोग बरातियों की खातिरदारी में लगे थे। तभी अचानक बच्ची गायब हो गई। लोगों ने खोजबीन शुरू की करीब दो घंटे बाद गांव के ही आरोपी व्यक्ति के साथ बच्ची देखी गई। वह घायल अवस्था में थी। पीड़ित बच्ची ने परिजनों को घटना बताई। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पीड़ित बच्ची को मितौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *