Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में शनिवार को पूर्व में चिन्हित दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल और विशिष्ट अतिथि विधायक सैय्यदा खातून ने कुल 68 दिव्यांग लाभार्थियों में सहायक उपकरण वितरित किए, जिनमें 34 ट्राईसाइकिल, 60 बैसाखी, 11 व्हीलचेयर और 9 श्रवण यंत्र (कान मशीन) शामिल थे। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर संतोष झलक रहा था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण, विवाह अनुदान से लेकर शिक्षा और रोजगार तक की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं ताकि कोई भी दिव्यांगजन खुद को असहाय महसूस न करे। शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ सिंह सोनू, राम कुमार उर्फ चिंकू यादव, नासिर, राजू पाल, कमलेश चौरसिया, कसीम रिजवी, श्यामसुंदर अग्रहरि, राजेश द्विवेदी, बहरैची और पप्पू मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे।