डीएम ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी खरीद और समय से भुगतान के निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति/राजकीय धान क्रय केंद्र पीसीएफ/बी-पैक्स इटवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टॉक रजिस्टर, भुगतान रजिस्टर और संपर्क रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर उन्हें धान क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए प्रोत्साहित करें और संबंधित प्रविष्टियां रजिस्टर में दर्ज करें। उन्होंने कहा कि खरीदे गए धान को अनुबंधित राइस मिलों पर समय से कुटाई के लिए भेजा जाए तथा क्रय केंद्र पर अनावश्यक रूप से स्टॉक न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीएम ने समिति में खाद वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली और निर्देश दिया कि किसानों को पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि खाद वितरण या धान खरीद में अनियमितता, अधिक मूल्य वसूली या किसी प्रकार की शिकायत पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *