Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन वीरांगना झांसी सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा किया गया. जिसका शुभारम्भ मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झांसी के बास्केटबॉल कोर्ट में हुआ। इस प्रतियोगिता में झांसी जिले के 6 स्कूलों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सभी स्कूलों के खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए प्रयासरत रहेंगे। आयोजन का शुभारम्भ मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरपर्सन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं श्रीमति शांति विश्वनाथन द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन एवं श्रीमति अंशिता विश्वनाथन ने बास्केटबॉल उछालकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। यह पूरा टूर्नामेंट प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमति रत्ना विश्वनाथन की देखरेख में संपन्न हो रहा है।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालिका वर्ग: मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा तथा शीरवुड द्वितीय स्थान पर रहा। टूर्नामेंट में बास्केटबॉल एसोसिएशन के ऑर्गनाइजिंग समिति के अरब प्रताप सिंह, समीर, अफ़ताब, दिग्विजय आदि ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।