Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: आधुनिक जीवन में सोलर इन्वर्टर का बड़ा ही महत्व है। बिजली की अनुपलब्धता पर यह हमारे घरों और कार्यालयों को रोशन करने के साथ ही इलेक्ट्रिक उपकरणों के संचलन का बड़ा माध्यम बन चुका है। सोलर सिस्टम आम जनमानस के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह उदगार बुंदेलखण्ड के प्रमुख उद्योगपति वीरेंदर राय ने शुक्रवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और बालाजी सोलर पावर एंड बालाजी कंस्ट्रक्शन के संयुक्त कार्यक्रम के संबोधन में कही। कंपनी हेड अरुण विश्वकर्मा के साथ उन्होंने सात्विक की नई ‘उदय सीरीज़’ ऑन-ग्रिड सोलर इन्वर्टर्स की क्षेत्रीय लांचिंग की। जिससे कंपनी ने सोलर मॉड्यूल निर्माण से आगे बढ़कर घरों, व्यवसायों और उद्योगों के लिए पूर्ण सोलर समाधान की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया है। अतिथियों का स्वागत करते हुए बालाजी सोलर पावर एंड बालाजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जीतेन्द्र गुप्ता ने कहा कि बालाजी सोलर पावर एंड बालाजी कंस्ट्रक्शन सात्विक के साथ एक अधिकृत चैनल पार्टनर के रूप में जुड़ा हुआ है। हमारी साझेदारी सात्विक के साथ उत्तर प्रदेश में सोलर उर्जा को बढावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।नई उदय सीरीज इन्वर्टर्स ग्राहकों के लिये बेहतर प्रदर्शन और विश्वसनीयता लेकर आये हैं। हम आने वाले समय में सात्विक की उपस्थिति को पूरे क्षेत्र में और मजबूत करेंगे। रीजनल मैनेजर अनुपम गोयल ने बताया कि सिंगल पेज आन- ग्रिड इन्वर्टर(1.1 किलोवाट से 6 किलोवाट) घरेलू छतों और और छोटे व्यवसायों के लिए डिजाईन किये गये हैं तथा सोलर इन्वर्टर्स हर प्रकार के सोलर पीवी माड्यूल के साथ कम्पेटिबिल है और दस साल की भरोसेमंद वारंटी के साथ आते हैं।अंत में सागर गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम में रामस्वरुप राय,अशोक राय,अश्वनी मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।