Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: टहरौली, नवकृषि परियोजना के अंतर्गत एक्सेस डेवलपमेंट सर्विस द्वारा प्रोग्रेसिव बुंदेलखंड फ़ार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सहयोग से ग्राम पसराई, ब्लॉक टहरौली में मूंगफली विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षणकर्ता डॉ. दीपक कुशवाहा (कृषि विशेषज्ञ), संतोष पूनिया (कृषि विशेषज्ञ), संजीव शर्मा (एक्सेस डेवलपमेंट सर्विस) तथा अनिल शर्मा (एक्सेस डेवलपमेंट सर्विस) की उपस्थिति रही।
कार्यशाला में 70 से अधिक किसानों ने सहभागिता की। किसानों ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण इस वर्ष उत्पादन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। 100 में से केवल 40 किसानों को ही मूंगफली का उत्पादन प्राप्त हुआ, वह भी बहुत कम मात्रा में। इसके साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं रही। इस वर्ष प्रोग्रेसिव बुंदेलखंड फ़ार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने 500 मैट्रिक टन मूंगफली खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक्सेस डेवलपमेंट सर्विस की टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि किसानों के साथ सतत संपर्क और तकनीकी सहयोग के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।
कंपनी के चेयरमैन पुष्पेंद्र बुंदेला ने कहा कि उत्पादन कम होने के बावजूद कंपनी की टीम और एक्सेस डेवलपमेंट सर्विस मिलकर लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में एफपीओ के चेयरमैन पुष्पेंद्र बुंदेला ने सभी किसानों व प्रशिक्षणकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।