Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने कहा कि बीआरसी में कराए गए विभिन्न प्रशिक्षणों का मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं बजट होने के बावजूद शिक्षामित्र, आदेशक और रसोईया मानदेय समय से भुगतान न होने पर भी उन्होंने रोष प्रकट किया। ऑनलाइन चयनवेतनमान की प्रक्रिया शासनादेश के बावजूद खण्ड शिक्षाधिकारी स्तर प्रगतिशील नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। वहीं एआरपी के द्वारा किए जा रहे पर्यवेक्षण पर उन्होंने कहा कि कई एआरपी पर्यवेक्षण की जगह निरीक्षण अंदाज में शासनादेश के विपरीत कार्य कर रहे हैं। प्रधानाध्यापकों को एक दिन पूर्व सूचित किए बगैर विद्यालय पहुंचकर अनुचित माहौल बनाने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। पर्यवेक्षण को शासनादेश अनुकूल बनाने हेतु उसका पालन कराए जाने की उन्होंने मांग की। इस दौरान शिवकुमार पाराशर, आनन्द मोहन मिश्रा, अब्दुल नोमान, उमेश बबेले, संजीव अड़जरिया उमाशंकर शर्मा कैलाश वैश्य, हर्षेंदु गोस्वामी आदि मौजूद रहे।