मेधावी अलंकरण एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे के जहीर हसन अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज में शनिवार को मेधावी अलंकरण एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कालेज परिसर में बच्चों की प्रस्तुतियों और अभिभावकों की तालियों से उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का शील्ड व मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। जिनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत से हुई। इसके बाद मंच पर तमाम प्रस्तुतियां हुईं जिसमें देशभक्ति गीत, कव्वाली, ग्रुप डांस, भावनाओं से भरी मिशन सिंदूर एकांकी और सामाजिक समस्या पर आधारित मोबाइल की लत एकांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान अभिभावक काफी प्रभावित हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। कॉलेज प्रबंधन ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर्स को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल वर्ग से अनुज कुमार, विशाल यादव और रोहित कुमार को सम्मान मिला। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग से शुभी देवी, विकासिनी, और पूजा यादव को टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। टॉपर्स ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद यूनुस खां, मुख्य अतिथि मोबीन खां पूर्व अध्यक्ष मोहम्मदी कोषाध्यक्ष शादाब खां, प्रधानाचार्य वीरेश कुमार गुप्ता, संदीप सिंह, आरिफ रजा खां,शिक्षक इमरान खां समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *