पलिया दुधवा रोड़ पर अवैध अस्पताल बना मौत का सौदागर

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर के दुधवा रोड़ पर कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे अस्पताल मौत के सौदागर साबित हो रहे हैं। हाल ही के दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में जच्चा-बच्चा की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दिया है ।
यही नही अभी हाल ही एक नौ सिखिया अपने आपकों सर्जन बताकर डॉक्टर साहब दुधवा रोड़ पर अस्पताल खोलते जा रहे हैं और बडी घटना को अंजाम दे रहे हैं उसी अस्पतालों के आस-पास रहने वालों को दुर्गंध और सड़न की बदबू से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं देर रात घटनाएं होती तो कभी पुलिस आकर शांत कर देती तो कभी पैसों के दम पर मामला निपटाया जाता है। पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि जल्द ही अगर इस तरह की घटनाओं पर लगाम स्वास्थ्य विभाग पलिया द्वारा नही लगया गया तो सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई के लिए मांग की जाएगी जिसमें जिम्मेदार पलिया सीएचसी अधीक्षक होंगे जिनके रहमों करम पर इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है और लगातार दुधवा रोड़ पर नव सिखिया सर्जन डॉ बताकर अस्पताल खोल रहे हैं। जबकि न तो कोई डिग्री है और न ही कोई डाक्टर उपलब्ध है। आखिर क्यों पलिया स्वास्थ्य विभाग फर्जी डिग्री धारकों को अस्पताल का लायसेंस बांटकर जच्चा-बच्चा के साथ खिलवाड़ कर रहा है और आस पास के लोगों को दुर्गंध से बिमारियों का शिकार बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *