Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पहचान पूरी होते ही होगी देश वापसी
LUCKNOW NEWS: (शाहिद वारसी) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई के संकेत देते हुए सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि घुसपैठियों की तुरंत पहचान की जाए और उनके खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाए।
सरकारी आदेश के मुताबिक, हर जिले में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएंगे, जहाँ संदिग्ध विदेशी नागरिकों को रखा जाएगा। यहाँ उनकी पूरी सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक निगरानी में रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी। जांच पूरी होते ही उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजने की तयारी की जाएगी।