बी ई ओ मान्धाता के देखरेख में संपन्न हुई  विज्ञान क्विज परीक्षा

PRATAPGARH NEWS: खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव के देखरेख  में ब्लॉक संसाधन केंद्र मान्धाता पर शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विज्ञान क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई। विकासखंड मान्धाता के सभी विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 6 7 और 8 के कुल 153 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।सबसे पहले बच्चे लिखित क्विज प्रश्न में शामिल हुए उनमें से कुल 25 बच्चों को चयनित किया गया। 25 बच्चों को पांच ग्रुप में बांटा गया। पांच ग्रुप में से क्रमशः साक्षात्कार में विज्ञान और सामाजिक ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। चयनित बच्चे जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रदर्शित करने वाले छात्रों में मोहम्मद अयान उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह,अरीबा उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर , अंश उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुपुर वर्तिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरपट्टी के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। क्विज प्रतियोगिता में सचिन यादव यूपीएस मधुपुर, अरीबा यूपीएस मल्हूपुर, शुभम पटेल यूपीएस पुरेली, लकी यूपीएस पूरे सुखदेव, शिवम गुप्ता यूपीएस मनेहू प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा संपन्न कराने में ए आर पी विज्ञान सुजीत मिश्र, ए आर पी सामाजिक विषय अभिषेक सिंह, ए आर पी गणित विनोद कुमार सिंह ने परीक्षा पारदर्शी एवं  सकुशल संपन्न करवाई। सभी बच्चों को स्टेशनरी, विज्ञान किट और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया इस मौके पर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मान्धाता, राजीव सिंह, पूर्व एआरपी अखिलेश प्रताप सिंह एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *