नि: शुल्क नेत्र शिविर में अस्सी मरीजों का परीक्षण, आठ आपरेशन के लिए हुए चिन्हित

PRATAPGARH NEWS: लालगंज विकास खंण्ड के बरीबोझ गाँव में रविवार को निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ।शिविर में अस्सी मरीजों की आँखो की जाँच की गई।  इनमें से आठ के मोतियाबिंद के आपरेशन का  चिन्हीकरण किया गया। वहीं शिविर में जरूरतमंदो को चश्मा भी बाँटा गया। सेवा संस्थान द्वारा पंचायत भवन में लगे शिविर में डा० मल्लिका ने आँखो से रखरखाव की जानकारियां दी। शिविर का संयोजन समाजसेवी पप्पू तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष केडी मिश्र रहे। प्रधान संतराम चौरसिया ने स्वागत व केशवदत्त पांण्डेय ने आभार जताया। इस मौके पर अधिवक्ता दीपेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, रमेश चौबे,उमा शंकर  गुप्ता, मालती सरोज,राजू पांण्डेय, सौरभ तिवारी, राजू यादव,राम अवतार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *